राज्यसभा चुनाव : भाजपा ने 4 प्रत्याशी घोषित किए, नर्मदापुरम की माया नारोलिया का नाम भी शामिल

भोपाल। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश की पांच में से चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। इनमें नर्मदापुरम की माया नारोलिया का नाम भी शामिल हैं। बाकी तीन नाम डा एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, बंसीलाल गुर्जर हैं।

एल मुरुगन वर्तमान में मोदी सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं। वे तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। मंदसौर के बंसीलाल गुर्जर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। नर्मदापुरम निवासी माया नारोलिया महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष हैं। बाल योगी उमेश नाथ उज्जैन पीठाधीश्वर हैं। भाजपा द्वारा जारी सूची में वर्तमान सदस्य अजय प्रताप सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, राजमणि पटेल और कैलाश सोनी का नाम नहीं है। डॉ मुरुगन के साथ इन सदस्यों का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

 कांग्रेस से कमल नाथ, मीनाक्षी नटराजन नाम की चर्चा

राज्यसभा चुनाव के लिए अभी कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और मीनाक्षी नटराजन के नाम की चर्चा है। इधर, कमल नाथ ने कहा है कि कांग्रेस का उम्मीदवार जल्द घोषित कर दिया जाएगा। विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार कांग्रेस का एक ही प्रत्याशी राज्यसभा में जा सकता है। पिछ्ले दिनो सोनिया गांधी से मुलाकात और कांग्रेस विधायको को दिए गए भोज को लेकर कमल नाथ के राज्यसभा में जाने की चर्चाए चल रही हैं।

इनका कार्यकाल 2026 तक              
कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, भाजपा के सुमेर सिंह सोलंकी और ज्योतिरादित्य सिंघिया का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक और कांग्रेस नेता विवेक तन्खा, भाजपा नेता कविता पाटीदार और सुमित्रा वाल्मीकि का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *