महादेव महोत्सव: भोजपुर शिव मंदिर में गूंजी भगवान शिव की महिमा

रायसेन। रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध भोजपुर भोजेश्वर शिव मंदिर परिसर में महादेव महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के समापन अवसर पर भोपाल की शीला त्रिपाठी और साथियों ने लोकगायन, अमिता खरे व साथियों ने महादेव पर केंद्रित समूह नृत्य और रक्षा श्रीवास्तव व साथियों ने भक्ति गायन की प्रस्तुति दी। इसके एक दिन पहले उज्जैन की कृष्णा वर्मा एवं साथियों द्वारा मटकी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कोलकाता के सुमन साहा के निर्देशन में सती लीला नाट्य की प्रस्तुति, दिल्ली की सुधा रघुरामन एवं द्वारा शिवभक्ति गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। भोपाल के ध्वनि ब्रदर्स द्वारा भी भक्ति गायन की प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *