पीएफ पर ब्याज दर बढ़ी, 8. 25 प्रतिशत रहेगी, छह करोड़ से अधिक कर्मचारियों को होगा फायदा

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वर्ष 2023-24 के लिए पीएफ में जमा होने वाली राशि पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय कर दी है। इससे देशभर के साढ़े छह करोड़ से अधिक कर्मचारियों को बढ़ी हुई ब्याज दर का फायदा होगा। यह तीन साल की उच्चतम ब्याज दर है। तय ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद राशि खाताधारकों के खातों में जमा की जाएगी।

बीते साल मार्च 2023 में ईपीएफओ ने वर्ष 2022-23 के लिए ब्याज दर को 8.10 से बढ़ाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया था। शनिवार को सेन्ट्रल बोर्ड आफ ट्रस्टीज ने बैठक में जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत तय करते हुए वर्ष 2023-24 के लिए 13 लाख करोड़ की राशि से रिकार्ड 1.07 करोड़ रुपए सदस्यों को वितरित करने की अनुशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *