नर्मदापुरम, जबलपुर समेत इन जिलों में बारिश और ओले गिरने के आसार

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात सक्रिय होने से लगातार नमी आने से मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल, सागर, रीवा, शहडोल और चंबल संभाग के जिलों में मंगलवार से तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने के आसार है। सोमवार से प्रदेश के कई इलाकों में बादल छा सकते हैं।

बादलों से बढ़ सकता है रात का तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादल छाए रहने से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया एवं धार में दर्ज किया गया।

बादलों से बढ़ सकता है रात का तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बादल छाए रहने से रात का तापमान कुछ बढ़ सकता है, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। रविवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में सबसे कम 10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया एवं धार में दर्ज किया गया। हिमालय के पास बना पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर प्रदेश पहुंच गया है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक प्रति चक्रवात बना है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास मौजूद है। सोमवार से उत्तर भारत में इसका भी असर दिखने लगेगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के भिंड, मुरैना और ग्वालियर जिलों में कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी हुई, बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहा। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर संभागों के जिलों में अन्य जिलों के न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। उधर, शहडोल संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

यहां बिजली गिरने का अनुमान

वर्तमान में आंध्र प्रदेश के तट के आसपास चक्रवात सक्रिय है। दूसरी ओर कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ तक दक्षिणी हवाएं आ रही हैं। इसके साथ बंगाल की खाड़ी से नमी भी आ रही है। चंबल संभाग के जिलों में और नीमच, ग्वालियर दतिया में बारिश होने और बिजली गिरने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *