केंद्र सरकार ने गन्ना की कीमत 25 रुपए बढ़ाई, कीमत 340 रुपए क्विंटल हुई

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने गन्ना की कीमत में 8 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। अब गन्ना उत्पादक किसानों से 340 रुपए प्रति क्विंटल गन्ना खरीदा जाएगी। वर्तमान में गन्ना की कीमत 315 रुपए प्रति क्विंटल थी। इससे किसानों को 25 रुपए प्रति क्विंटल का फायदा होगा। इसके अलावा केंद्र की कैबिनेट की बैठक में बुधवार को अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि शुगर मिलों से किसानों को गन्ने की उचित कीमत मिले इसके लिए 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक मूल्य निर्धारित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 2024-25 के लिए गन्ने की कीमत 340 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले वर्ष 315 रुपए था।

गन्ना उत्पादक किसानों को कितने रुपए मिले

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने बताया कि किसानों को 2019-20 में 75854 करोड़ रुपए, 2020-21 में 93011 करोड़ रुपए मिले। 2021-22 में किसानों को 1.28 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। इसके बाद 2022-23 में 1.95 लाख करोड़ रुपये मिले हैं। ये राशि सीधे बैंक खाते में भेजी गई। उन्होंने कहा कि हम किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

देश में गधा, खच्चरों की संख्या घट रही

कैबिनेट ने नेशनल लाइव स्टॉक के तहत सबस्कीम शुरू करने का फैसला लिया। मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में घोड़े, ऊंट, गधा और खच्चरों की संख्या घट रही है। देसी नस्ल की प्रजातियां खत्म होने की कगार पर है। पशुधन और मुर्गीपालन को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति सेल्फ ग्रुप को 50 फीसदी सब्सिडी दी गई है। इसकी अधिकतम रकम 50 लाख रुपये है।

बाढ़ नियंत्रण के लिए 2930 करोड़ रुपए दिए जाएंगे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैबिनेट मीटिंग में बाढ़ नियंत्रण और बॉर्डर एरिया प्रोग्राम पर फैसला लिया गया। इसमें 4100 करोड़ रुपये की रकम उपलब्ध कराई गई। 2025-26 तक 2930 करोड़ रुपये बाढ़ नियंत्रण के लिए दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *