भाजपा में जाने की अटकलों पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ – मेरी कहीं बात ही नहीं हुई

भोपाल, दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे छिंदवाड़ा सांसद नकुल नाथ के भाजपा में जाने अटकलें तेज थी, लेकिन रविवार शाम को दिल्ली में कमल नाथ ने चुप्पी तोड़ते हुए मीडिया से कहा कि मेरी तो कहीं बात ही नहीं हुई है। इधर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह ने दिल्ली में कमल नाथ से मुलाकात करने के बाद मीडिया से कहा कि कमल नाथ कहीं नहीं जा रहे हैं।उन्होंने (कमल नाथ) कहा कि अभी उनका फोकस मध्यप्रदेश के 29 लोकसभा सीटों पर हैं कि इन सीटों पर जातीय समीकरण कैसे हों।

कमल नाथ के भाजपा में जाने की खबरें निराधार: पटवारी

शनिवार को अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर कमल नाथ अपने बेटे नकुल नाथ के साथ दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने भाजपा में जाने के सवाल पर इन्कार नहीं किया था। उन्होंने कहा था कि आप सभी उत्साहित क्यों हो रहे हैं। ऐसा कुछ होता है तो मैं सभी को खबर करूंगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि कमल नाथ के भाजपा में जाने की खबरें निराधार है। क्या आप सपने में भी सोच सकते हैं कि इंदिरा जी का तीसरा बेटा कांग्रेस छोड़ सकता है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कमल नाथ के भाजपा में जाने की उम्मीद ही नहीं करनी चाहिए।

कमल नाथ जी जहां जाएंगे, हम भी उनके साथ जाएंगे: छिंदवाड़ा महापौर

उधर, छिंदवाड़ा के कांग्रेस महापौर विक्रम अहाके का कहना है कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने के ऐसे कोई संकेत नहीं दिए हैं, कमल नाथ जी जहां जाएंगे, हम भी उनके साथ जाएंगे।

One thought on “भाजपा में जाने की अटकलों पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ – मेरी कहीं बात ही नहीं हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *