एडीजी डीपी गुप्ता ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, राकेश गुप्ता होंगे इंदौर पुलिस कमिश्नर, देर रात आदेश जारी

भोपाल। प्रदेश सरकार ने आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार एडीजी (अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक) डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वहीं, इंदौर के पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता होंगे। पुलिस महानिरीक्षक (गुप्तवार्ता) अनुराग को पुलिस महानिरीक्षक इंदौर (देहात) बनाया गया है। उनके पास महानिरीक्षक विसबल इंदौर रेंज का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

गृह विभाग ने रविवार देर रात तीन आईपीएस अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए। उल्लेखनीय है कि इंदौर के वर्तमान पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। उनकी जगह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक इंदौर (देहात) राकेश गुप्ता को पदस्थ किया गया है।

उधर, गुना बस हादसे के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा को हटा कर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ कर दिया था। तब से रिक्त इस पद पर अब पुलिस मुख्यालय में एडीजी डीपी गुप्ता को पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *