अयोध्या राम मंदिर पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु, दिल खोलकर कर रहे दान

अयोध्या में राम मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए 23 जनवरी 2024 से खोल दिए गए हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लोग यहां दिल खोलकर दान कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के बाद से सात दिन में करोड़ों का दान मंदिर को दिया गया है।

राम मंदिर के दान डेटा के अनुसार महज 6 दिन में यहां करीब 19 लाख लोग भगवान राम के दर्शन करने पहुंचे हैं। रोज लगभग 2 लाख भक्त भगवान राम के दर्शन करने आ रहे हैं। आने वाला हर श्रद्धालु दान करके जा रहा है। ये दान सोने-चांदी से लेकर रुपए तक में दी जा रही है।

One thought on “अयोध्या राम मंदिर पहुंच रहे लाखों श्रद्धालु, दिल खोलकर कर रहे दान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *